Showing posts with label Always Important. Show all posts
Showing posts with label Always Important. Show all posts

भारत के स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

भारत के स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

17वीँ शताब्दी के दौरान में कुछ यूरोपीय व्यापारियों द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप की सीमा चौकी में प्रवेश किया गया। तब भारत में मुगल साम्राज्य का शासन था।उन्होने भारत को बड़े करीब से जाना और धीरे-धीरे उन्होने व्यापार के बहाने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई। फिर अपने विशाल सैन्य शक्ति की वजह से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को अपना गुलाम बना लिया और18वीं शताब्दी के दौरान, पूरे भारत में अंग्रेजों ने अपना स्थानीय साम्राज्य और असरदार ताकत स्थापित कर लिया था।

भारत आज़ादी मिलने से अब तक

आज़ादी के वक्‍त के साथ-साथ भारत ने विध्‍वंस और निर्माण की कहानी को अपने जिस्‍म पर बखूबी उकेरा है. यह देश बंटवारे का दंश झेलकर जब खड़ा हुआ तो इसे युद्ध की विभीषिका से दो-चार होना पड़ा. कभी आपातकाल ने घेरा, कभी आतंकवाद के खूनी पंजों से इसका सामना हुआ. बावजूद इसके देश ने कई उपलब्धियां हासिल कर तिरंगा लहराया. इन 70 साल के अंदर भारत ने विज्ञान, चिकित्सा, खेल, फिल्म जगत समेत कई क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अटूट पहचान बनने के बाद, भारत अब अंतरिक्ष पर भी राज कर रहा है. इन 70 साल की उपलब्धियों की कहानी आप भी पढ़ें...

>> 1947 में भारत को आजादी मिलने के ठीक एक साल बाद पुरुष हॉकी टीम ने 1948 लंदन ओलंपिक जीतकर देश का नाम रोशन किया. अगले साल मुथम्मा बेलीप्पा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली पहली महिला बनीं. 1950 में भारत ने अपने संविधान को एक पूर्ण गणराज्य के रूप में अपनाया.

KNOW ABOUT - भारतीय संविधान के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें



भारतीय संविधान (Indian constitution) यानी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का धर्मग्रंथ। इसी‍ किताब से भारतीय लोकतंत्र संचालित होता है। आइए जानते हैं, अपने संविधान के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें


भारत राज्यों का संघ : भारत राज्‍यों का एक संघ है। य‍ह संसदीय प्रणाली की सरकार वाला एक स्‍वतंत्र प्रभुसत्ता सम्‍पन्‍न समाजवादी लोकतंत्रात्‍मक गणराज्‍य है। यह गणराज्‍य भारत के संविधान के अनुसार शासित है, जिसे संविधान सभा द्वारा 26 नवम्‍बर 1949 को ग्रहण किया गया तथा जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।